लाइव न्यूज़ :

जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, समय की ज़रूरत?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 13:06 IST

कैंसर रोगियों की सेवा में समाज की भागीदारी को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, बल्कि समय की ज़रूरत होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर का न सिर्फ मरीजों पर बल्कि उनके परिवारों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।बीमारियां -तनाव, प्रदूषण या मिलावटी खानपान जैसी किसी भी चीज से हो सकती हैं।

चंद्रपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत हैं, और इन्हें विकेंद्रित किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर भागवत ने कहा कि कैंसर का न सिर्फ मरीजों पर बल्कि उनके परिवारों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने कैंसर रोगियों की सेवा में समाज की भागीदारी को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, बल्कि समय की ज़रूरत होगी।’’ भागवत ने कहा कि किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत हैं और इन्हें विकेंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारियां -तनाव, प्रदूषण या मिलावटी खानपान जैसी किसी भी चीज से हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कैंसर के कोई खास कारण नहीं होते। भगवान ने हमें शरीर दिया है, और हमें इसका इस्तेमाल इंसानियत की सेवा के लिए करना चाहिए। हमें सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि समय निकालना चाहिए। कैंसर मरीज़ों और परिवारों को भावनात्मक ताकत और सहारे की जरूरत होती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इस कैंसर अस्पताल जैसे संस्थान अच्छे से काम करें।’’

टॅग्स :मोहन भागवतमहाराष्ट्रBJPकैंसरएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी