लाइव न्यूज़ :

दिवाली: आरएसएस से जुड़े निकाय ने दिल्ली सरकार के पटाखों के बैन की कड़ी आलोचना की, पाबंदी वापस लेने को कहा

By भाषा | Updated: October 23, 2022 08:12 IST

आरएसएस से जुड़े निकाय स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने दिल्ली में पटाखा बैन को लेकर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि चीन से आयातित अवैध पटाखों से वायु प्रदूषण होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर होता है, जबकि देश में बने ग्रीन पटाखों से ऐसा नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस से जुड़े निकाय ने दिल्ली में पटाखा बैन की कड़ी आलोचना की है। स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने इसे ‘अनुचित तथा अवैज्ञानिक’ करार दिया है।यही नहीं एसजेएम ने इस प्रतिबंध को हटाने की भी बात कही है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार की ओर से दिवाली पर राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना की और इस कदम को ‘अनुचित तथा अवैज्ञानिक’ बताया है। 

इसने आरोप लगाया कि पटाखों पर अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मकसद लोगों को भ्रमित करना और राजधानी में प्रदूषण के वास्तविक कारणों से लोगों का ध्याना भटकाना है। 

एसजेएम ने क्या कहा

एसजेएम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सरकारी एजेंसियां पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में पराली जलाने की समस्या का समाधान करने में नाकाम रही है, बावजूद इसके कि यह राजधानी और आसपास के उत्तरी राज्यों में वायु प्रदूषण का यह सबसे बड़ा कारण है। 

एसजेएम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘एसजेएम दिवाली के उत्सव पर दिल्ली सरकार की ओर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का कड़ा विरोध करता है, क्योंकि यह अनुचित है।’’ 

पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान चाहते है एसजेएम 

बयान में कहा गया कि एसजेएम सभी राज्यों से अनुरोध करता है कि वे पराली जलाने की समस्या के स्थायी समाधान खोजने का प्रयास करें और दिवाली के दौरान पटाखों पर लगाई गई पाबंदी को वापस लें। बयान के मुताबिक चीन से आयातित अवैध पटाखों से वायु प्रदूषण होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर होता है, जबकि देश में बने ग्रीन पटाखों से ऐसा नहीं होता। 

इस व्यापार से जुड़े 10 लाख से भी अधिक लोगों पर पड़ेगा बुरा असर

एसजेएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले से देश में पटाखा बनाने और इसके वितरण में शामिल लाखों कर्मियों को गंभीर आर्थिक नुकसान होगा। एसजेएम ने कहा कि तमिलनाडु (शिवकाशी), पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिसों में 10 लाख से अधिक लोग अपने गुजर बसर के लिए पटाखों पर निर्भर हैं और यह बात नहीं भूली जानी चाहिए।  

टॅग्स :New Delhiआरएसएसपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत