लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः हथियारों से लैस बदमाश बैंक में घुसे, 45 लाख रुपए लूटकर हुए फरार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 05:19 IST

जेना ने कहा कि उनके 45 लाख रुपए लूटकर ले जाने की आशंका है। शाखा प्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि डकैती से पहले उन्होंने कर्मचारियों को एक साथ खड़ा कर दिया था।

Open in App

राउरकेला, 20 जूनः ओडिशा के राउरकेला में हथियारों से लैस बादमाशों का एक समूह मधुसूदन मार्ग स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक से मंगलवार को सुबह 45 लाख रुपए लूट ले गया। शाखा के सहायक प्रबंधक जे पी सोहाला ने बताया कि भारतीय ओवरसीज बैंक (आईओबी) शाखा खोलने के तुरंत बाद ही घटना हुई। 

उन्होंने कहा, 'तीन लोग बैंक में दाखिल हुए और वहां मौजूद स्टाफ तथा ग्राहकों को बंदूक दिखाकर डराया। इसके बाद वहां चार और बदमाश आए और कैशियर को वॉल्ट रूम खोलने को कहा।' कैशियर मंगराज जेना ने कहा कि बदमाशों ने दो काले बैगों में पैसे भरे और वहां से फरार हो गए। जेना ने कहा कि उनके 45 लाख रुपए लूटकर ले जाने की आशंका है। शाखा प्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि डकैती से पहले उन्होंने कर्मचारियों को एक साथ खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे बैंक के सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। प्रबंधक ने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है। 

राउरकेला के पुलिस अधीक्षक उमा शंकर ने मामले की जांच पर जानकारी देते हुए कहा कि इलाके से बाहर जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। (खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया