लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Results: एनटीपीसी लिमिटेड अनजाने में बेवजह आलोचना का सामना कर रहा, जल्द भर्ती परीक्षा का नाम बदले रेलवे

By भाषा | Updated: January 30, 2022 17:18 IST

RRB NTPC Results: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के आरंभिक चरण में अभ्यर्थियों की छंटनी को लेकर काफी विवाद हो रहा है और इसके खिलाफ पिछले एक सप्ताह से छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।एनटीपीसी नाम का इस्तेमाल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लिए किया जाता है।परीक्षाएं भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक से जुड़ी हुई हैं।

RRB NTPC Results: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को लेकर बेवजह आलोचना का सामना कर रही देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने रेलवे को पत्र लिखकर बोर्ड द्वारा आयोजित ‘गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी)’ की परीक्षा का नाम बदलने का आग्रह किया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के आरंभिक चरण में अभ्यर्थियों की छंटनी को लेकर काफी विवाद हो रहा है और इसके खिलाफ पिछले एक सप्ताह से छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दरअसल, रेलवे की परीक्षा के संक्षिप्त नाम के लिए एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एनटीपीसी नाम का इस्तेमाल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने इस संबंध में रेलवे को एक पत्र लिखकर कहा, "यह भारतीय रेलवे की रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी आरआरबी) की परीक्षा के संबंध में देश के कुछ हिस्सों में हालिया विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में है। हमें विश्वास है कि रेलवे स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, हम केवल आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि एनटीपीसी लिमिटेड अनजाने में बेवजह आलोचना का सामना कर रहा है।

मीडिया इस परीक्षा के लिए एनटीपीसी संक्षिप्त नाम का इस्तेमाल कर रहा है, जिसके कारण यह धारणा बनी है कि परीक्षाएं भारत के सबसे बड़े बिजली उत्पादक से जुड़ी हुई हैं। इससे एनटीपीसी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।" एनटीपीसी ने कहा, "इसलिए हम आपसे इन परीक्षाओं का नाम बदलने का आग्रह करेंगे, ताकि भविष्य में कोई भ्रम पैदा न हो।"

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीNTPC Darlipali Thermal Power Stationभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?