लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC परीक्षा परिणामः छात्रों के प्रदर्शन पर रेलवे सख्त, कहा- ऐसी घटनाओं में शामिल परीक्षार्थियों को नौकरी नहीं दी जाएगी

By अनिल शर्मा | Updated: January 26, 2022 09:12 IST

एनटीपीसी के विरोध के संबंध में रेल मंत्रालय के आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जो उम्मीदवार गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे उन्हें रेलवे में नौकरी के लिए अनुपयुक्त माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRRB NTPC परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र बिहार के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंपरीक्षार्थियों ने कई स्थानों पर रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे राज्य में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। परीक्षा परिणाम 15 जनवरी को घोषित होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा

पटना/नवादा/मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ीः  रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (आरआरबी-एनटीपीसी) परीक्षा 2021 परिणाम के विरोध में जारी छात्रों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को बिहार के अन्य हिस्सों में फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को कई स्थानों पर रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे राज्य में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या वैकल्पिक मार्गों पर चलाया गया। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 25 से अधिक ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे काफी सख्त हो गया है। हाजीपुर रेलवे के CPRO (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) ने बयान जारी कर कहा है कि अगर ऐसी घटनाओं में किसी भी परीक्षार्थी की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें नौकरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने छात्रों से इस बाबत निवेदन किया। कहा, छात्रों से निवेदन हैं कि वे किसी के बहकावे में ना आएं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक परीक्षार्थी ऐसी घटनाओं में शामिल पाए गए तो उन्हें रेल और सरकारी नौकरी में जाने से रोका जा सकता है।

गौरतलब है कि विरोध-प्रदर्शन की घटनाएं पटना, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बक्सर और भोजपुर जिलों से हुईं। कुछ जगहों पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया, सुरक्षा लों से भिड़ गए और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सीतामढ़ी में रेलवे स्टेशन पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलायीं। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन से चलने वाली दुर्ग-राजेंद्र नगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण दिन के लिए रद्द करना पड़ा।

इसके अलावा गया-जमलापुर पैसेंजर, गया-हावड़ा एक्सप्रेस और पटना-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनें भी मंगलवार को रद्द कर दी गईं। उन्होंने कहा कि कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े। आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा 2021 के परिणाम से नाराज छात्रों ने सोमवार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनस पर धरना दिया और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इस बीच बढ़ते विरोध के बीच रेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर उम्मीदवारों को रेलवे की नौकरी पाने से जीवन भर के लिए प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी।

एनटीपीसी के विरोध के संबंध में रेल मंत्रालय के आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जो उम्मीदवार गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे उन्हें रेलवे में नौकरी के लिए अनुपयुक्त माना जाएगा। इन गैरकानूनी गतिविधियों में रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में व्यवधान, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि 2019 में जारी आरआरबी अधिसूचना में केवल एक परीक्षा का उल्लेख किया गया था। उन्होंने अधिकारियों पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। परीक्षा परिणाम 15 जनवरी को घोषित होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है। उस समय रेल मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अधिसूचना में दूसरे चरण की परीक्षा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था। सीबीटी के पहले चरण की परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए एक सामान्य परीक्षा थी। 

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीबिहारपटनाRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?