लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Protest: क्या छात्रों को उकसाने में था कांग्रेस छात्र संगठन 'NSUI' का हाथ? रेलवे इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिए संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2022 18:09 IST

सूत्रों के अनुसार रेलवे की इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें कहा गया है कि है कि एनएसयूआई ने ही छात्रों से 26 जनवरी को देशभर में 'रेल रोको' अभियान का आह्वान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी रेलवे के डीआईजी ने जताया इस बात का अंदेशाएनएसयूआई ने रेल रोको अभियान को अपना समर्थन दिया है: रेलवे इनपुट

पटना: आरआरबी-एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को लेकर बिहार में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के पीछे कहीं एनएसयूआई की संलिप्तता तो नही है? हालांकि ट्रेनों के परिचालन को बाधित किये जाने और आगजनी की हिंसा किये जाने के बाद बिहार में पुलिस ने 'खान सर' सहित कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का भी नाम भी सामने आने से सियासत भी गरमाने लगी है।

सूत्रों के अनुसार रेलवे की इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें कहा गया है कि है कि एनएसयूआई ने ही छात्रों से 26 जनवरी को देशभर में 'रेल रोको' अभियान का आह्वान किया था। रेलवे सूत्रों की अगर मानें तो पूर्वी रेलवे के डीआईजी और मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने 25 जनवरी ने एक गोपनीय पत्र लिखकर इस बात का अंदेशा जताया था।

गोपनीय पत्र में कहा गया है कि इस बात के इनपुट मिले हैं कि आरआरबी- एनटीपीसी अभ्यर्थियों को 26 जनवरी के दिन देशभर में रेल रोको अभियान चलाने को कहा गया है। एनएसयूआई ने रेल रोको अभियान को अपना समर्थन दिया है। डीआईजी ने सभी रेलवे अधिकारियों से इस इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम उठाने को कहा था ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उधर, मचे इस बवाल के बीच कोचिंग संचालक खान सर अपना एक वीडियो जारी कर बुरे फंसे हैं। पटना के पत्रकार नगर थाने में एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर सड़कों और रेलवे ट्रैक पर उत्पात मचा रहे छात्रों के बयान पर खान सर के अलावा एस.के झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर और बाजार समिति के विभिन्न कोचिंग संचालकों के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है।

इन सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 151, 152, 186, 187, 188, 330, 332, 353, 504, 506 और 120-बी के तहत केस दर्ज हुआ है। पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों के सामने छात्रों के बयान पर जीआरपी और आरपीएफ में भी प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

इसबीच, अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर खान सर ने सफाई दी है। खान सर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरआरबी ने जो कदम आज उठाया वो अगर 18 जनवरी को लिया होता तो इतना उपद्रव नहीं होता। हम लोगों ने 8 मीलियन ट्वीट कराया था, लेकिन आरआरबी ने अच्छा स्टेप ये उठाया है कि सारे छात्रों से सुझाव मांगा है और कमिटी बना दी है।

अब जो हंगामा हो रहा है उनमें ग्रुप डी के ज्यादा छात्र हैं। यह सारी गलती आरआरबी की है। उन्होंने कहा कि पहले ही एनटीपीसी गलती कर चुका था, जिससे छात्र गुस्से में थे। उसी वक्त आरआरबी ने नोटिफिकेशन जारी कर हंगामे को और बढ़ा दिया।

उधर, छात्रों के आंदोलन के बाद कोचिंग संचालकों पर सरकार की ओर से दर्ज प्राथमिकी का कई राजनेताओं ने विरोध किया है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जहां परीक्षा बोर्ड पर मुकदमे की मांग की है, वहीं हम प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ऐसे कदमों से आंदोलन के और भड़कने की आशंका जाहिर की है। शिवानंद तिवारी ने मांग की है कि पुलिस को शिक्षकों की जगह रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। इनके अध्यक्ष सहित तमाम सदस्यों को अभियुक्त बनाया जाना चाहिए। 

वहीं, मांझी ने कहा है कि सरकार रोजगार के विषय में बात करें, वर्ना हालात और भयानक हो सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संविधान में हिंसा तोड़फोड़ का आधिकार किसी को नहीं है, वैसे अब वक्त आ गया है कि जब सरकार रोजगार के विषय में बात करें, नहीं तो हालात इससे भी भयानक उत्पन्न हो सकते हैं।

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीRailwaysNSUI
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारतRailways New Rules: रेलवे ने बोर्डिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, मामूली देरी में भी आपको चुकाना होगा भारी जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?