लाइव न्यूज़ :

शादी के 6 दिन बाद पति ने धूम-धाम से करवाई पत्नी की शादी, हर तरफ हो रही है वाहवाही

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 13, 2018 10:02 IST

पति ने कहा कि अगर ऐसा नहीं करता तो तीन लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती, अब हम सब खुश हैं। 

Open in App

राउरकेला, 13 मार्च। हमने अक्सर ऐसा फिल्मों में ही देखा है और किस्से कहानियों में ही सुना है कि किसी पति ने अपनी पत्नी की शादी  उसके प्रेमी से करवाई हो लेकिन राउरकेला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है अब पति के इस कदम की हर जगह वाह-वाही हो रही है। दरअसल सुंदरगढ़ जिले के पमारा गांव में एक युवक के अपनी ही पत्नी की शादी के महज छह दिन बाद उसके प्रेमी से शादी उसकी करवाने और उसे पूरे धूम-धाम विदा करने का मामला सामने आया है।

इस गांव के रहने वाले 28 साल के वासुदेव टप्पू की झारसुगुडा के देविनी गांव की रहने वाले 24 वर्षीय महिला से बीती 4 मार्च को शादी हुई थी। किसान समुदाय के रीति-रिवाज से हुई इस शादी के बाद बीते रविवार को टप्पू के घर तीन युवक आए। इनमें से एक ने खुद को उसकी पत्नी का कजन बताया और इन युवकों की अच्छी खातिरदारी हुई। बाद में दो युवक तो वासुदेव के साथ गांव देखने चले गए लेकिन कथित 'कजन' घर पर रुक गया। बताया जा रहा है कि उसे टप्पू की पत्नी के साथ देखा गया। 

इसके बाद कुछ स्थानीय लोग उसके घर पहुंचे और उस युवक की कुटाई शुरू कर दी। इस दौरान नई नवेली दुल्हन सामने आई और अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। दुल्हन ने बताया कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है और उसके माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं। उसकी शादी दबाव में उसकी मर्जी के बगैर की गई है। 

इसके बाद टप्पू ने पत्नी के बड़े भाई-बहन और उसके प्रेमी के माता-पिता को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शनिवार को ये सभी पमारा आए और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों प्यार करने वालों की शादी धूम-धाम से करवाई गई। इस मामले में टप्पू ने कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करता तो तीन लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती, अब हम सब खुश हैं। 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर