लाइव न्यूज़ :

रोहतासः 25 घंटे बाद  सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, हालत खराब, एम्बुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 18:19 IST

नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। बच्चा दो दिनों से लापता था। पिलर और दीवार के बीच फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 25 घंटे तक पिलर के बीच फंसे रहने से उसकी हालत खराब हो गई थी।एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, रेस्क्यू कर बच्चे को सुरक्षित निकाला गया। खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मानसिक रूप से कमजोर है।

पटनाः बिहार के रोहतास जिले में करीब 25 घंटे बाद सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि कल से ही 12 साल का बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ था। 25 घंटे तक पिलर के बीच फंसे रहने से उसकी हालत खराब हो गई थी।

रेस्क्यू के बाद बच्चे को एम्बुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। बच्चे से पुल से निकाले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। यह बच्चा दो दिनों से लापता था। पिलर और दीवार के बीच फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

अधिकारियों की टीम ने पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जिसके बाद रेस्क्यू कर बच्चे को सुरक्षित निकाला गया। एक फुट से भी कम चौड़े दरार में फंस जाने से बालक का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा था। नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मानसिक रूप से कमजोर है।

वह दो दिनों से घर से लापता था। लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है। कुछ लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

बच्चे की जान बचाने के लिए पटना से एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई थी। दरार एक तरफ से खुली हुई है और दूसरी तरफ से बंद थी। बच्चे को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सिलिंडर और पाइप के सहारे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन दरार के भीतर पहुंचायी जा रही थी। बांस-बल्ले की सीढ़ियों की मदद से बच्चे के समीप पहुंचने की कोशिश की गई, जिसमें प्रशासन की टीम को सफलता मिल गई।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?