लाइव न्यूज़ :

Rohini Acharya Nitish Kumar: नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है?, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 13:18 IST

Rohini Acharya Attacks Nitish Kumar: कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है।

Open in App
ठळक मुद्देRohini Acharya Attacks Nitish Kumar: बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।Rohini Acharya Attacks Nitish Kumar: सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह ऐलान किया कि वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं।Rohini Acharya Attacks Nitish Kumar: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट लिख तंज किया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि वह "इस बार होने वाले चुनावों में राज्यसभा सदस्य बनने के इच्छुक हैं"। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में कुमार के बेटे निशांत कुमार की क्या भूमिका होगी। नीतीश कुमार आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का उनका कार्यकाल समाप्त होगा। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट लिख तंज किया है।

"अपनों" के साथ बारम्बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी .. खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हक़दार हैं ..

आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया, ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था, जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन/इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था।

कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मज़बूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार जी उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं, जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार-बार आगाह करने के बावजूद खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे।

अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं। नीतीश कुमार जी की सोचने - समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है।

 

टॅग्स :बिहारBJPलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?