लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा की तबीयत हुई खराब, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे ईडी दफ्तर

By भाषा | Updated: February 19, 2019 15:40 IST

राबर्ट वाड्रा के वकीलों ने मामले के जांच अधिकारी को सूचित किया कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह (वाड्रा) विदेशों में जमीन खरीदने के लिए धन शोधन के आरोप की जांच के संबंध में हाजिर होने में असमर्थ हैं। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा मंगलवार(19 फरवरी) को अपनी खराब सेहत के कारण प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धनशोधन के एक मामले में अपनी निर्धारित पेशी पर नहीं पहुंच सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाड्रा के वकीलों ने मामले के जांच अधिकारी को सूचित किया कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह (वाड्रा) विदेशों में जमीन खरीदने के लिए धन शोधन के आरोप की जांच के संबंध में हाजिर होने में असमर्थ हैं। 

तीन दिनों में 23 घंटे से अधिक पूछताछ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और पेशे से व्यापारी वाड्रा संभवतया बुधवार को या किसी दूसरी तारीख को हाजिर हो सकते हैं। निदेशालय ने इस महीने वाड्रा से तीन दिनों में कुल 23 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है। दिल्ली की एक अदालत ने उनसे कहा है कि वह जांच एजेंसी की पूछताछ में सहयोग करें। 

ये हैं राबर्ट वाड्रा पर आरोप 

वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 19 लाख ब्रिटिश पाउंड मूल्य की संपत्ति लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वॉयर इलाके में धनशोधन के जरिए खरीदी है। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि लंदन में वाड्रा की अनेक नयी संपत्तियां हैं। इनमें दो घर भी हैं, जिनमें एक का मूल्य 50 लाख और दूसरे का 40 लाख ब्रिटिश पाउंड है। इसके अलावा उनके छह अन्य घर और अन्य संपत्तियां हैं। वाड्रा ने विदेशों में अवैध ढंग से संपत्तियां हासिल करने के आरोपों से इंकार करते हुये इसे उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है।  सूत्रों ने बताया कि बीते तीन अवसरों पर वाड्रा के बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए हैं। निदेशालय वाड्रा से धनशोधन के ऐसे ही एक अन्य मामले में दो बार जयपुर में पूछताछ कर चुका है। यह मामला बीकानेर में कथित तौर पर जमीन घोटाले से संबंधित है। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है