लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: शहीदों के सम्मान में शादी की सालगिरह नहीं मनाएंगे रॉबर्ट वाड्रा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 18, 2019 16:26 IST

रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार (18 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों फोटो के साथ लिखा- "शहीदों के सम्मान में शादी की सालगिरह पर कोई पोस्ट का जश्न नहीं।

Open in App

प्रियंका गांधी के पति और रॉबर्ट वाड्रा ने घोषणा की है कि वह इस बार अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाएंगे। वाड्रा ने पुलवामा हमले के चलते ये फैसला लिया है। रॉबर्ट और प्रियंका की शादी 18 फरवरी 1997 को हुई थी।

रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार (18 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों फोटो के साथ लिखा- "शहीदों के सम्मान में शादी की सालगिरह पर कोई पोस्ट का जश्न नहीं। शहीद जवानों के परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है। हमें आपको सलाम करते हैं।"

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान: 14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया। इनमें से ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इस हमले में 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने ली। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलारॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील