लाइव न्यूज़ :

यूपी के मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद सड़कें डूबीं; कई ट्रेनें रद्द, कई का मार्ग बदला गया

By अनिल शर्मा | Updated: September 15, 2023 07:41 IST

सड़कों पर पानी भर जाने के कारण रविवार को उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया। मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी अलग-अलग रूट पर डायवर्ट किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को भारी बारिश के बाद सड़कें 6 से 7 फीट पानी में डूब गईं। मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों को पानी निकालने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों से जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। यूपी के मुरादाबाद में ताजपुर और सेहल गांवों की ओर जाने वाली मुख्य सड़क सहित सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं।

एएनआई से बात करते हुए, एक स्थानीय ने कहा, "हमें जलभराव के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पानी के जलजमाव के कारण वाहन नहीं चल पा रहे हैं, हम जलभराव के कारण अपने घरों के अंदर बंद हैं।" शख्स ने आगे कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़कों की जरूरत है। हमारी सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं क्योंकि पानी में हमारे खेत डूब गए हैं।

इस मुद्दे पर बात करने वाले नवीन खान नाम के एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, "जलजमाव के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हम अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि ऐसी स्थिति में वाहन चलाना असंभव है। यह मुख्य मार्ग है और हर हफ्ते हमें इसी तरह के जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।"

 बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए नावों का उपयोग करना पड़ा रहा है। इसको लेकर एक अन्य स्थानीय लड़के ने कहा, "यहां सड़क बहुत नीची है, हर दिन सड़क जलमग्न हो जाती है। मैं अधिकारियों से सड़कों को ठीक करने का अनुरोध करना चाहता हूं।"

ऐसी ही स्थिति मुरादाबाद की भोलनाथ कॉलोनी से सामने आई, जहां मंगलवार को भारी बारिश के बाद सड़कें 6 से 7 फीट पानी में डूब गईं। 

बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि ''अधिकारियों को पानी निकालने के निर्देश दे दिए गए हैं।'' उन्होंने कहा, ''हर जगह से पानी निकल गया है और शहर की जल निकासी व्यवस्था भी ठीक है.'' अनधिकृत कॉलोनियों को छोड़कर।"

सड़कों पर पानी भर जाने के कारण रविवार को उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया। मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी अलग-अलग रूट पर डायवर्ट किया गया।

टॅग्स :मुरादाबादमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए