लाइव न्यूज़ :

Road Accident: छत्तीसगढ़ में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत, मिनी ट्रक-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में यूपी में 4 की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 15:22 IST

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परवाड़ा गांव के करीब मंगलवार देर रात कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार सिमरन सलूजा (48), उनका बेटा राजवीर सलूजा (19), अशोक और उमेश साहू (24) की मृत्यु हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।यूपी के हाथरस में देर रात बारात से मिनी ट्रक में लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए।

Road Accident: छत्तीसगढ़ और यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक महिला और उसके बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परवाड़ा गांव के करीब मंगलवार देर रात कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार सिमरन सलूजा (48), उनका बेटा राजवीर सलूजा (19), अशोक और उमेश साहू (24) की मृत्यु हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी महिला सिमरन और उनका बेटा राजवीर पारिवारिक कार्य में शामिल होने अपनी कार से रायपुर पहुंचे थे। रायपुर में उनकी कार खराब होने के बाद उन्होंने एक कार किराए पर ली और अपने कार चालक अशोक के साथ बालोद लौट रहे थे। साहू किराए पर ली गई कार का चालक था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह देर रात खप्परवाड़ा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे लौह अयस्क से लदे ट्रक से टकरा गई।

हाथरस में मिनी ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत

वहीं यूपी के हाथरस में देर रात एक मिनी ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात हाथरस गेट इलाके के पास रुहेरी गांव में हुआ।हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि चार गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन लोग मिनी ट्रक में सवार होकर आगरा के खंदौली में एक शादी सगाई समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।

मुजफ्फरनगर में भी हादसे में दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना क्षेत्र के पास एक खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल जा टकराई जिसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्नातक का छात्र आकाश (26) और खतौली चीनी मिल का कर्मचारी हितेश कुमार (36) मंगलवार देर रात मुजफ्फरनगर से देवबंद जा रहे थे।

रास्ते में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थिति रोहाना के पास मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया