लाइव न्यूज़ :

मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता मुझे खुश करके क्या मिलेगा, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में बीजेपी पर कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2022 13:55 IST

रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को मथुरा के बलदेव और मांट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।

Open in App
ठळक मुद्दे जयंत चौधरी मंगलवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में मथुरा के बलदेव और मांट विधानसभा क्षेत्र में थेगठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोलारालोद प्रमुख ने यहां किसान आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मृत्यु का भी मुद्दा उठाया

मथुरा: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को मथुरा के बलदेव और मांट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। यहां सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मथुरा की बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पर भी तंज कसा और कहा कि वह हेमा मालिनी नहीं बनना चाहते।

जयंत चौधरी हेमा मालिनी पर तंज कसते हुए कहा योगेश कह रहा था कि योगेश आजा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा...न जाने कैसी-कैसी बातें मेरे लिए कह रहे हैं। जनता के लिए क्या करोगे, उन 700बकिसानों के लिए क्या करोगे। टेनी अब तक सरकार में क्यों हैं। रोज सुबह उठकर नफरत घोलने का काम शुरू कर देते हैं। और कोई काम नहीं है उन्हें। चौधरी ने कहा कि मुझे खुशकरके क्या मिल जाएगा। कोई प्यार नहीं है, कोई लगाव नहीं है मेरे लिए। और मुझे नहीं बनना हेमा मालिनी।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। रालोद प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी के गर्मी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें। जयंत चौधरी ने आरएसएस कॉलेज बलदेव में रालोद प्रत्याशी बबीता देवी के समर्थन में जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठा कर वोट मांगे। कहा कि किसान, युवा, मजदूर व व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने मौजूद चुनाव को शान, मान, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है। 

टॅग्स :जयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दलसमाजवादी पार्टीमथुराहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है