लाइव न्यूज़ :

राजद के कद्दावर नेता सिद्दीकी, लालू के विश्वासपात्र भोला यादव पराजित

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:28 IST

Open in App

दरभंगा, 10 नवंबर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव मंगलवार को दरभंगा जिले के केवटी और हायाघाट सीटों पर अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से हार गए।

सिद्दीकी केवटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुरारी मोहन झा से 5,267 वोटों के अंतर से हारे। वहीं भोला यादव को हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राम चंद्र प्रसाद ने 10,252 वोटों के अंतर से हराया।

सिद्दीकी और यादव दोनों ने इस बार अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया था। सिद्दीकी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था तथा भोला यादव ने बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे।

दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अमरनाथ गामी को करीब 10,639 मतों से पराजित किया। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के फ़राज़ फातमी को 2,141 मतों से पराजित किया।

जिले के बहादुरपुर सीट से नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री और जदयू उम्मीदवार मदन सहनी ने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी आर के चौधरी को हराया। जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशिभूषण हजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार 7,222 मतों से पराजित किया।

दरभंगा के गौराबौडाम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी की स्वीटी सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 7,280 मतों के अंतर से पराजित किया।

इस जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के मिश्री लाल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के बिनोद मिश्रा को 3,101 मतों के अंतर से पराजित किया।

दरभंगा के जाले निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा के मौजूदा विधायक जिबेश कुमार ने कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी को 21,796 मतों के अंतर से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी