लाइव न्यूज़ :

राजद ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने पर देवेंद्र फड़नवीस पर कसा तंज, बताया देश का पहला 'अग्निवीर'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 18:42 IST

देवेंद्र फड़नवीस के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने के बाद राजद की ओर से तंज कसा गया है. राजद ने ट्वीट को फड़नवीस को देश का पहला 'अग्निवीर' बताया. हालांकि इस ट्वीट में फड़नवीस का नाम गलत लिखा गया था.

Open in App

पटना: महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन पर राजद ने तंज कसा है. राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजीबो-गरीब ट्वीट किया है. उसने महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फड़नवीस को देश का पहला अग्निवीर बताया है. हालांकि, राजद ने अपनी पोस्ट में देवेंद्र फड़नवीस को 'देवेंद्र फर्नांडिस' लिख बधाई दी है. इसके बाद कई यूजर्स ने पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार रात महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर कई ट्वीट किए गए. एक ट्वीट में राजद ने लिखा- 'देवेंद्र फर्नांडिस को देश का पहला अग्निवीर बनने पर हार्दिक बधाई.' इसके बाद यूजर्स ने राजद को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

यूजर्स ने रिप्लाई कर कहा कि दूसरों पर तंज कसने से पहले अपनी स्पेलिंग तो सही कर लो. अब यह ट्वीट जबर्दस्त वायरल हो रहा है. हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि हो सकता है कि राजद की ओर से जान बूझकर फड़नवीस को फर्नांडिस लिखा है, क्योंकि इससे पहले भी कई ट्वीट्स में दूसरे नेताओं के नाम गलत लिखे गए थे.  

बता दें कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इससे कुछ देर पहले ही फड़नवीस ने कहा था कि वे शिंदे कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि भाजपा आलाकमान के आदेश के बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री बनना पड़ा.

टॅग्स :आरजेडीदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं