लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से मिले तेजस्वी यादव, कहा- मोदी सरकार के डर को खत्म कर 2019 में हम लड़ेंगे और जीतेंगे

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 8, 2018 03:15 IST

राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को इस बात का यकीन दिलाया है कि  2019 से पहले दोनों नेता गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने 7 जून को दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी और तेजस्वी के बीच तकरीबन 40 मिनट तक बातचीत हुई। तेजस्वी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि उनका मकसद उनके साथ आने का मकसद संविधान, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। 

खबरों के मुताबिक राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को इस बात का यकीन दिलाया है कि  2019 से पहले दोनों नेता गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में हर मुमकिन कोशिश करेंगे। बैठक में बिहार में कुछ नेताओं को गठबंधन में भी शामिल करने की कोशिश की गई। इस बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, हम यहां सरकार गठित करने के लिए नहीं आए हैं, हम यहां बल्कि मौजूदा अधिनायकवादी शासन की मंशा के विरोध में कमजोर और गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए आए हैं। हमारे साथ का मकसद संविधान, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय के लक्ष्यों की रक्षा करना है। जिसके लिए हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने आगे कहा, हम इस देश को मौजूदा सरकार द्वारा पैदा किए गए डर के माहौल से बाहर निकालने के लिए आगे आए हैं। हम किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

'नीतीश कुमार दोबारा यूटर्न लेकर जा सकते हैं लालू के पास, उन पर नहीं है विश्वास'

बैठक में बिहार में महागठबंधन को और भी मजबूत करने पर बात किया गया है। दोनों नेता इस सिलसिले में आगे भी एक-दूसरे से वक्त पर मिलते रहेंगे। इधर पटना में बीजेपी की पहल पर एनडीए की बैठक भी बुलाई गई थी, जो शांति से खत्न हो गई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेजस्वी यादवराहुल गाँधीकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील