लाइव न्यूज़ :

राजद प्रदेश अध्‍यक्ष जगदान‍ंद सिंह बोले-जींस-पैंट पहनने वालों की नो एंट्री, आरजेडी कार्यकर्ता नहीं बल्कि भाजपा और आरएसएस के एजेंट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2021 19:08 IST

जींस पहन कर प्रदर्शन में आए कुछ लोग राजद के कार्यकर्ता नहीं बल्कि भाजपा और आरएसएस के एजेंट हैं. उन्‍होंने कहा कि जींस पहनने वालों से राजनीति नहीं होगी.

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रदेश अध्‍यक्ष गुस्‍सा हो गए.भाजपा और जदयू के नेता राजद को मानसिकता बदलने की नसीहत दे रहे हैं.राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि जो धरने पर नहीं बैठ रहे हैं वो आरएसएस के कार्यकर्ता हैं और हमारे जुलूस में घुस आए हैं.

पटनाः बिहार में राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदान‍ंद सिंह के द्वारा जींस पैंट पहनने वाले अपने कार्यकर्ताओं को आरएसएस का एजेंट करार दिये जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है.

 

दरअसल, राजद के द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान जगदान‍ंद सिंह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सड़क पर बैठने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा उनकी बार-बार की अपील के बाद भी बैठने को तैयार नहीं दिख रहे थे. इससे राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष गुस्‍सा हो गए.

उन्‍होंने कह दिया कि जींस पहन कर प्रदर्शन में आए कुछ लोग राजद के कार्यकर्ता नहीं बल्कि भाजपा और आरएसएस के एजेंट हैं. उन्‍होंने कहा कि जींस पहनने वालों से राजनीति नहीं होगी. ऐसे लोग नेता नहीं बन सकते हैं. जगदानंद सिंह के इस टिप्‍पणी के बाद भाजपा और जदयू के नेता राजद को मानसिकता बदलने की नसीहत दे रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि जो धरने पर नहीं बैठ रहे हैं वो आरएसएस के कार्यकर्ता हैं और हमारे जुलूस में घुस आए हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग करने आए हो क्या? अगर राजनीति करने आए हो तो धरने पर बैठो. आंदोलन करना सीखो. ये युवा नेताओं के लिए प्रशिक्षण का समय है.

उन्‍होंने कहा कि राजद गरीब-गुरबा की पार्टी है. उन्‍होंने संघर्ष और अनुशासन से आंदोलन करने की सीख भी दी. उन्‍होंने कहा कि जींस पहन कर क्‍या फिल्‍म की शूटिंग करने आए हो. यह युवाओं के लिए आंदोलन का तरीका सीखने का समय है. अभी आंदोलन नहीं करोगे तो अपनी आने वाली पीढ़ियों को क्‍या जवाब दोगे?

टॅग्स :आरजेडीआरएसएसलालू प्रसाद यादवजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे