लाइव न्यूज़ :

लालू यादव गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना सिंगापुर से लौटे, इस कारण नहीं हो पाया उनका इलाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 12:38 IST

लालू यादव की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है। मीसा के अनुसार, ये जांच कराने के बाद लालू फिर सिंगापुर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्‍यक्ष लालू यादव सिंगापुर से लौटे आए है। वे वहां अपने गुर्दे का ऑपरेशन कराने के लिए गए थे। ऐसे में वह अब फिर वहां जाएंगे जिसके लिए वह फिर से अदालत से मंजूरी लेंगें।

पटना: राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्‍यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना ही सिंगापुर से लौट आए हैं। हालांकि, कुछ जरूरी जांच करवाने के बाद वह अदालत से एक बार फिर सिंगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे। 

दिवाली की रात भारत आए लालू यादव

पिछले कुछ वर्षों से गुर्दे की गंभीर समस्या से पीड़ित लालू दीपावली की रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे, जहां वह अपनी बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। मीसा ने दिल्ली से फोन पर बताया कि अदालत की अनुमति के बाद सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो (74) ने वहां चिकित्सकीय सलाह ली और उनकी कुछ आवश्यक जांच की गई। 

सिंगापुर में छुट्टियां के कारण नहीं हो पाए कुछ जरूरी जांच

मीसा ने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है। मीसा के अनुसार, ये जांच कराने के बाद लालू फिर सिंगापुर जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या अदालत द्वारा 25 अक्टूबर तक ही देश के बाहर रहने की अनुमति दिए जाने के कारण राजद सुप्रीमो बिना ऑपरेशन कराए लौट आए हैं, मीसा ने कहा, ‘‘हां, यह भी एक कारण था।’’ 

फिर अदालत से अनुमति लेकर सिंगापुर जाएंगे लालू यादव

इस पर मीसा ने आगे कहा कि यहां आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने के बाद लालू सिंगापुर जाने की अनुमति के लिए अदालत से पुन: आग्रह करेंगे। आपको बता दें कि गुर्दे के इलाज के लिए अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू 12 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे, जहां वह अपनी पुत्री रोहिणी आचार्य के घर पर ठहरे थे। उन्हें गुर्दे के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसिंगापुरमीसा भारतीआरजेडीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो