लाइव न्यूज़ :

लालू और मुलायम सिंह यादव ने की मुलाकात, बैठक में मौजूद रहे सपा प्रमुख अखिलेश, यूपी और बिहार पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2021 15:51 IST

राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 74 साल के हो गये हैं। मुलायम सिंह यादव भी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया दिल्ली दौरे के बाद से तेज है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। दिग्गज नेताओं ने चाय पर चर्चा की। बैठक के दौरान मुलायम के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

लालू ने अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, "देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।"

लालू ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। अखिलेश यादव ने भी बैठक की तस्वीरों को ट्वीट किया है। दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह बैठक हुई। इससे पहले अखिलेश लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने गए थे। लालू और मुलायम दोनों लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं।

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लालू इस साल अप्रैल में चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद से दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। आपको बता दें की हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।

पवार ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लंबे अरसे बाद पुराने सहयोगी लालूजी से मिलकर खुशी हुई।’’ इसके साथ ही उन्होंने मुलाकात की तस्वीर भी साझा की जिसमें यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी दिखाई दे रही हैं। पवार और यादव संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दोनों कार्याकालों में मंत्री थे।

यह मुलाकात ऐसे समय में आया है, जब 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन के बारे में बड़बड़ाहट तेज हो गई है। खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया दिल्ली दौरे के बाद से तेज है। उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावतेजस्वी यादवअखिलेश यादवलखनऊदिल्लीभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन