लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सुधाकर सिंह का तेजस्वी यादव पर पलटवार, कहा- भाजपा और RSS नहीं जनता के इशारे पर काम करते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2023 16:41 IST

Open in App

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयानों पर सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है और कहा कि वह भाजपा-आरएसएस नहीं बल्कि बिहार की 14 करोड़ जनता से गाइड हो रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि सुधाकर पर जल्द कार्रवाई होगी, वह भाजपा और आरएसएस से गाइड हो रहे हैं और उनकी ही भाषा बोल रहे हैं। 

सुधाकर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह उस जनता से गाइड हो रहे हैं जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा है। बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने सदन के बाहर साफ कर दिया कि वे नीतीश कुमार के खिलाफ सवाल उठाते रहेंगे। 

इसके साथ ही सुधाकर सिंह ने कहा उन्होंने जो बयान दिया है, वह लोगों के सामने है। इसके बाद उनके बारे में कौन क्या कहता है, वह उनकी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा कि वह किसानों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों को पूछना मेरा अधिकार है और मैं सदन में वही काम कर रहा हूं। पूर्व मंत्री ने साफ कर दिया कि जिनको जो बोलना है बोले, लेकिन वे किसानों के मुद्दों को लेकर सवाल उठाते रहेंगे। 

तेजस्वी द्वारा कार्रवाई वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने चुप्पी साधी। उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को चोरों का सरदार, शिखंडी, बेशर्म आदि कहा था। अभी हाल ही में सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को 'मोदीफाइड' वर्जन बताया है। वह कहते हैं कि उन्हें पीएम बनाया जाए। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा है कि यहां राष्ट्रपति शासन लग दिया जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जब पाला बदलना होता है, तब वह बिहार के विशेष राज्य के दर्जे का मांग उठाते हैं। इसके बाद से जदयू लगातार राजद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब