लाइव न्यूज़ :

पहली बार चुनाव लड़ेंगे ये 12 प्रत्याशी, राजद ने 6 महिलाओं को मौका दिया, जानें हालात

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2024 15:53 IST

RJD list LS polls 2024: पांच पूर्व सांसद और एक राज्यसभा सदस्य मीसा भारती चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। सात विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूची में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। सूची में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी शामिल हैं। दीपक यादव वाल्मीकिनगर से शामिल हैं।

RJD list LS polls 2024: लोकसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नये चेहरों के साथ इस बार किला फतह करने की तैयारी में जुटे हैं। राजद के द्वारा घोषित किए गए 22 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवार पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सूची में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी शामिल हैं। सूची में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। जबकि सात विधायकों को भी टिकट दिया गया है। इसके साथ ही तीन पूर्व विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पांच पूर्व सांसद और एक राज्यसभा सदस्य मीसा भारती चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।

राजद ने जिन नए चेहरों को मौका दिया है, उनमें रोहिणी आचार्य सारण से, डॉ. कुमार चंद्रदीप मधेपुरा से, श्रवण कुशवाहा नवादा से, कुमार सर्वजीत पासवान गया (सु.) से, अभय कुशवाहा औरंगाबाद से, चंद्रहास चौपाल सुपौल से, अनिता देवी महतो मुंगेर से, दीपक यादव वाल्मीकिनगर से शामिल हैं।

वहीं सवर्ण में सुधाकर सिंह को बक्सर सीट से तो विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला वैशाली सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही मधेपुरा से डॉ. कुमार चंद्रदीप प्रत्याशी बनाए गए हैं। डॉ. कुमार चंद्रदीप पूर्व सांसद डॉ. रामेंद्र कुमार रवि के पुत्र हैं। इनके परदादा कमलेश्वरी प्रसाद संविधान सभा के सदस्य रह चुके हैं।

वहीं, शिवहर लोकसभा सीट से राजद ने रितु जायसवाल को टिकट दिया है। उनका सामना बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद से होगा। ऐसे में शिवहर इकलौती सीट है जहां दो महिलाओं के बीच जंग होगी। रितु जायसवाल के पति पूर्व आईएएस हैं। वह नौकरी छोड़कर समाज सेवा में पत्नी का साथ देते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील