लाइव न्यूज़ :

राजद नेता तेजप्रताप यादव का आरोप, कहा-पटना के इस्‍कान मंदिर में आठ साल के छोटे बच्‍चे के साथ यौन शोषण हुआ...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2021 14:58 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव ने लगाया है.  धर्म की आड़ में वहां गलत काम किए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगलत धंधे का पर्दाफाश करेंगे.तेजप्रताप ने कहा कि 15 वर्षों में भी इस मंदिर का निर्माण पूरा नहीं होने दिया जा रहा है.  चार लोग मिलकर दुर्गंध मचा रहे हैं.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित इस्कान मंदिर विवादों के घेरे में आ गया है. इस मंदिर के प्रबंधन पर महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है.

यह आरोप कोई और नहीं बल्कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि धर्म की आड़ में वहां गलत काम किए जा रहे हैं. इन सबका सबूत उनके पास है और वे इसे लोगों के सामने लाएंगे. तेजप्रताप ने अपने सेकेंड लालू तेजप्रताप यादव फेसबुक पेज पर लाइव आकर आरोप लगाया है कि मंदिर में महिलाओं और बच्‍चे का शोषण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि चार लोग मिलकर दुर्गंध मचा रहे हैं. इस्‍कान मंदिर को बर्बाद करने में ये लोग जुटे हुए हैं. उन्‍होंने समर्थकों से कहा है कि वे लोग इस्‍कान मंदिर पहुंचे. वहां पर जाकर उनलोगों का पर्दाफाश करेंगे. तेजप्रताप ने कहा कि कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के छठे दिन पूरी दुनिया में छठियार मनाया जाता है. ब्रज में भी इसका आयोजन किया जाता है. छप्‍पन भोग लगाए जाते हैं.

लेकिन पटना के इस्‍कान मंदिर में ऐसा कुछ नहीं हो रहा. जब वे वहां गए तो वहां की स्थिति देखकर हैरान रह गए. वहां आठ साल के छोटे बच्‍चे के साथ कांड हुआ. इसका पूरा सबूत है. फिर लाइव आकर सबूत रखेंगे. तेजप्रताप ने कहा कि इस्‍कान मंदिर के लिए जमीन उनकी मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव ने दी थी.

लेकिन अब जो वहां की स्थिति है, उसके बारे में बताते हुए वे भावविह्वल हैं. यदुवंशियों और कृष्‍ण भक्‍तों के लिए यह काफी दुखद है. इसको लेकर उन्‍होंने मंदिर के जिम्‍मेदार लोगों को बताया भी. तेजप्रताप ने कहा कि 15 वर्षों में भी इस मंदिर का निर्माण पूरा नहीं होने दिया जा रहा है. अब वह इसके गलत धंधे का पर्दाफाश करेंगे.  

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत