लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हुआ कोरोना, पटना एम्स में कराया गया है भर्ती, मधुमेह से है पीड़ित

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2020 07:38 IST

Coronavirus Updates: बिहार में कोरोना से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 6,889 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। राज्य में अबतक वायरस संक्रमित 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज पटना स्थित एम्स में किया जा रहा है। 

पटनाः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बिहार में कोरोना के 6 हजार, 889 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज पटना स्थित एम्स में किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रघुवंश प्रसाद सिंह की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था और बुधवार को रिपोर्ट आई है, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पहले से ही मधुमेह से पीड़ित हैं। पटना के एम्स के अधीक्षक डॉ. चंद्रमणि सिंह का कहना है कि पूर्व केंदीय मंत्री की हालत वर्तमान में स्थिर है। 

आपको बता दें, बिहार में कोरोना से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 6,889 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। राज्य में अबतक वायरस संक्रमित 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

बिहार में कहां कितने हैं मरीज?

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के अबतक आए 6889 मामलों में से पटना के 343, भागलपुर के 338, बेगूसराय के 328, मधुबनी के 323, खगडिया के 296, रोहतास के 287, सिवान के 279, मुंगेर के 278, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 201 और नवादा के 189 शामिल हैं।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182-182, समस्तीपुर के 180, बांका के 177, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 165, बक्सर के 162, पूर्वी चंपारण के 159, नालंदा के 156, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 146, गया के 145, औरंगाबाद के 141, कैमूर के 140, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117—117, अररिया के 100, लखीसराय के 83, अरवल के 80, शिवहर के 71 तथा जमुुई जिले के 55 मामले शामिल हैं। 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली के तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान के दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले के एक-एक मरीज शामिल हैं। बिहार में अबतक 134402 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए