लाइव न्यूज़ :

जेल की सजा काट रहे लालू यादव को इलाज के लिए लाया जा सकता है दिल्ली AIIMS, इन बीमारियों से हैं पीड़ित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 09:40 IST

बीमारी से जूझ रहे लालू यादव का टीएलसी 12,300 है, जो पहले 17,000 को पार कर गया था। डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव के खून के संक्रमण में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उनका सिरम क्रिटनिन (किडनी फंक्शन) अभी भी थोड़ा बढ़ा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली( 21 मार्च):  चारा घोटाले मामले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बीजे कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक लालू को खराब सेहत के चलते इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजा जा सकता है। चारा घोटाला में दोषी पाए जाने के बाद से वह जेल में बंद हैं।

चारा घोटालाः  'एक आदमी को जेल, एक आदमी को बेल, ये है नरेंद्र मोदी का खेल'

लालू प्रसाद यादव को इसी सप्ताह रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहीं उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अभी तक लालू की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है जिस कारण से उन्हें अब दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया सकता है।

बीमारी से जूझ रहे लालू यादव का टीएलसी 12,300 है, जो पहले 17,000 को पार कर गया था। डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव के खून के संक्रमण में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उनका सिरम क्रिटनिन (किडनी फंक्शन) अभी भी थोड़ा बढ़ा हुआ है। इसके अलावा, उनके खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम है। जिस कारण से उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है। कयास ये लगाया जा रहा है कि आज (21 मार्च) को लालू के दिल्ली लाया जा सकता है।

चारा घोटाला: दुमका मामले में आज आ सकता है फैसला, बीमार लालू यादव नहीं रहेंगे अदालत में मौजूद

गौरबतल है कि  लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट में दोषी करारे जा चुके हैं, जिसकी सजा को लेकर 21, 22 और 23 मार्च को सुनवाई होगी। इससे पहले लालू यादव को चारा घोटाले के 3 अन्य मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है और सजा सुनाई जा चुकी है। हाल ही में दुमका कोषागार से 3.76 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का है। अभी चारा घोटाले के 2 अन्य मामलों पर भी जल्द ही सुनवाई शुरू होनी है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव