लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बीमार, दाहिने कंधे की हड्डी टूटी और कमर में चोट, आईसीयू में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2022 14:20 IST

लालू प्रसाद के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई थी. जिसका डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेज दिया था और आराम करने की सलाह दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद को उस समय अचानक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. लालू प्रसाद की तबीयत अक्सर खराब रहती है और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का कार्यक्रम बनाया था.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जहां अपनी बीमारी को लेकर पहले ही से परेशान हैं, वहीं रविवार की शाम गिर जाने के कारण उनकी मुसीबत और बढ़ गई है. लालू प्रसाद को आज सुबह साढे़ तीन बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

कहा जा रहा है कि अपने कमरे में जाते वक्त उनका पांव दो सीढ़ियों पर एक साथ पड़ गया था. गिरने के कारण लालू प्रसाद के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई थी. जिसका डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेज दिया था और आराम करने की सलाह दी थी.

लेकिन इस बीच आज सुबह के 3 बजे करीब लालू प्रसाद को उस समय अचानक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जब उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई थी. बताया जाता है कि अस्पताल में आने के बाद डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया तो पता चला शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा हुआ है, जिसके कारण परेशानी बढी है.

शुगर लेवल कम करने और डॉक्टर की निगरानी में रखने का फैसला लेते हुए परिवार ने लालू प्रसाद को आईसीयू में भर्ती कराया, जहां लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. इस दौरान लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव, पत्नी राबड़ी देवी सहित पूरा परिवार मौजूद था.

पारस हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आसिफ प्रमाण ने आज लालू प्रसाद का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें कंधे में चोट के कारण भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. उनको पूर्व से भी कुछ बीमारियां हैं, जिसको लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है.

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद की तबीयत अक्सर खराब रहती है और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. जेल में रहने के दौरान भी उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमजोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत और ह्रदय संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं. लालू प्रसाद सहित परिवार के तमाम सदस्य किडनी बीमारी को ठीक कराने के लिए सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन नई परिस्थिति में अब इसे टाल दिया गया है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील