लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, शरीर में हल्का दर्द और बुखार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2021 20:22 IST

सांस लेने में परेशानी व पेट दर्द के कारण उन्‍हें डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम की सलाह दी है. तेज प्रताप आज राजद के महंगाई के खिलाफ हल्‍ला बोल कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देतबीयत खराब हो जाने के कारण उन्‍हें अस्‍पताल ले जाना पड़ा. बीते छह जुलाई को भी तेज प्रताप की तबीयत बिगड़ जाने पर उनके पारिवारिक डॉक्टर को बुलाना पड़ा था. छोटे भाई तेजस्‍वी यादव डॉक्‍टर को लेकर उनके पास पहुंचे थे.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

 

इसके बाद उन्हें पटना के सगुना मोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं. सांस लेने में परेशानी व पेट दर्द के कारण उन्‍हें डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम की सलाह दी है. तेज प्रताप आज राजद के महंगाई के खिलाफ हल्‍ला बोल कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे.

वहीं, तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्‍हें अस्‍पताल ले जाना पड़ा. इससे पहले बीते छह जुलाई को भी तेज प्रताप की तबीयत बिगड़ जाने पर उनके पारिवारिक डॉक्टर को बुलाना पड़ा था. तब छोटे भाई तेजस्‍वी यादव डॉक्‍टर को लेकर उनके पास पहुंचे थे. उस वक्त उनके पूरे शरीर में दर्द हो रहा था, जिसके बाद उनके घर पर आकर डॉक्टर ने उनका इलाज किया था.

यहां डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया था और एंबुलेंस खड़ी कर दी गई थी. उस समय तेज प्रताप को देखने पहुंचे डॉ. एस के सिन्हा ने कहा था कि उन्हें शरीर में हल्का दर्द हो रहा है और बुखार हो रहा है. सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन आज उन्हें फिर से परेशानी हुई तो अस्पताल ले जाना पड़ा. दिल्ली चले जाने के कारण तेजस्वी यादव अस्पताल नहीं जा पाये. 

यहां उल्लेखनीय है कि 30 जून को तेजस्वी और उनके भाई तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज ली थी. वैक्सीन लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन न लेने पर सवाल खड़ा कर रहे थे. जिनको बोलना है वो तो बोलते रहेंगे. मैंने ये तो नहीं कहा था कि वैक्सीन नहीं लूंगा, मैंने कहा था कि समय आने पर ले लूं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे