लाइव न्यूज़ :

'जीते हुए उम्मीदवारों को नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट', सुशील-नीतीश बना रहे दबाव', राजद ने NDA पर लगाया आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2020 00:47 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए पर आरोप लगाया है। आरजेडी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है।

पटना: बिहार चुनाव के नतीजों के रुझान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एनडीए पर आरोप लगाया है। आरजेडी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। सुशील मोदी और नीतीश कुमार नतीजे प्रभावित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'क़रीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फोन करवाकर नजदीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे हैं।'

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, ''नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री  आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।''

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है। रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारजेडीयूआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?