लाइव न्यूज़ :

BSF ने लिया करारा बदला, 9000 मोर्टार दाग तबाह की पाकिस्तान की चौकियां और तेल डिपो 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2018 09:16 IST

पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जिसके बदला बीएसएफ ने लिया है। पाकिस्तान के चौकियों को तबाह कर दिया है।

Open in App

पाकिस्तान की ओर से जारी सीमा पर घुसपैठ और उसकी तमाम नापाक हरकतों का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करारा जवाब दिया। सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसके सेना प्रमुख जावेद बाजवा को बॉर्डर का दौरा करना पड़ा। बीएसएफ की ओर से जारी वीडियो में बताया गया कि पाकिस्तान पर चार दिनों में 9 हजार मोर्टार शेल दागे गए हैं, जिससे कई पाकिस्तानी चौकियां तबाह हो गई हैं। थर्मल इमेज तकनीक से ली गई तस्वीरों में साफ-साफ दिखा कि बीएसएफ के जवान बॉर्डर पर चुन-चुन कर बदला ले रहे हैं। 

पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जिसके बदला बीएसएफ ने लिया है। पाकिस्तान के चौकियों को तबाह कर दिया है। बीएसएफ ने सोमवार (22 जनवरी) को बताया कि जवानों ने जम्मू रीजन में पाकिस्तान की कई फायरिंग पोजिशन को तबाह कर दिया। जवानों ने उन चौकियों को निशाना बनाया जहां से पाक रेंजर्स के लिए गोला-बारूद और फ्यूल सप्लाई हो रहा था। बीएसएफ ने दो वीडियो जारी किए, जिसमें तेल डिपो के तबाह होने की तस्वीर दिखाई दी। 

पाकिस्तान की तरफ से 18 जनवरी से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है. एलओसी से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार मोर्टार शेल दाग रहा है। पाकिस्तान ने सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है।

वहीं, बीएसएफ की ओर से मिले करारे जवाब के बाद पाक के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा बौखला गए और अब भारत को गीदड़ भभकी देने लगे। उन्होंने कहा कि 2003 में जो सीजफायर समझौते हुआ था उसको लेकर पाकिस्तान बंधा नहीं रहेगा। अगर भारत कोई आक्रमक रवैया दिखाता है तो पाकिस्तान जवाब देने में सक्षम है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप