लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कुछ ढील के साथ पाबंदियां 30 जून तक बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 02:09 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार के चलते कुछ ढील के साथ मौजूदा पाबंदियों को 15 और दिनों के लिए 30 जून तक बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की।

मौजूदा पाबंदियां मंगलवार को खत्म होने वाली थी। इससे एक दिन पहले सरकार ने इस फैसले की घोषणा की है। सरकार ने 16 जून से सरकारी और निजी कार्यालयों को 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने की अनुमति दे दी है।

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि नियोक्ताओं को कर्मचारियों के परिवहन की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।

द्विवेदी ने कहा कि शॉपिंग मॉल को पूर्वान्ह्र 11 बजे से शाम छह बजे तक संचालन की अनुमति होगी, जबकि बाजार बुधवार से सुबह सात बजे से पूर्वान्ह्र 11 बजे के बीच खुले रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेस्तरां और बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि बंगाल में दर्शकों के बिना स्टेडियम के अंदर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इनडोर और आउटडोर फिल्म की शूटिंग 50 लोगों के साथ फिर से शुरू हो सकती है बशर्ते इन सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका हो।’’

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 16 मई से 30 मई तक कुछ पाबंदियां लगाई थीं। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?