लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने लालू यादव को कहा अभिभावक, जानें तेजस्वी और राजद गठबंधन पर क्या बोले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 21:13 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शरद यादव से मंगलवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर करीब एक घंटे तक बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता चिराग पासवान का भी समर्थन किया।राजद प्रमुख के साथ पार्टी के सांसद प्रेम चंद गुप्ता और मीसा भारती मौजूद थीं। चाचा पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पांच सांसद उनसे अलग हो गए।

पटनाः संकट में घिरे लोजपा नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। अविभाजित लोजपा प्रमुख ने प्रसाद के सुझाव के बारे में सवालों को टाल दिया कि चिराग को अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जो राजद के उभरते सितारे के रूप में उभरे हैं।

 

पासवान और तेजस्वी यादव के बीच गठबंधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मेरी प्राथमिकता 'आशीर्वाद यात्रा' और अपने संगठन को मजबूत बनाना है। बिहार या यूपी में गठबंधन पर कोई भी चर्चा चुनाव के करीब होगी।

लालू जी के मेरे पिता और राजनीतिक गुरु रामविलास पासवान के साथ मधुर संबंध थे। चुनाव नजदीक है। मैं अपने नेतृत्व को भरोसा देने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। वह प्रसाद द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जो इस साल की शुरुआत में जेल से रिहा होने के बाद से दिल्ली में हैं।

लालू प्रसाद यादव ने की शरद यादव से मुलाकात, चिराग पासवान का किया समर्थन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शरद यादव से मंगलवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर करीब एक घंटे तक बातचीत की। राजद नेता ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि समाजवादी नेताओं शरद यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी खुद की अनुपस्थिति के कारण संसद में जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है।

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता चिराग पासवान का भी समर्थन किया और कहा कि विवादों के बावजूद युवा सांसद एक नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। पासवान हाल में पार्टी में उस वक्त कमजोर पड़ गए जब उनके चाचा पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पांच सांसद उनसे अलग हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी और लोजपा नेता के बीच गठबंधन की वकालत की। राजद प्रमुख के साथ पार्टी के सांसद प्रेम चंद गुप्ता और मीसा भारती मौजूद थीं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीआरजेडीभारतीय जनता पार्टीदिल्लीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे