राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

By भाषा | Published: December 9, 2021 02:25 PM2021-12-09T14:25:03+5:302021-12-09T14:25:03+5:30

Resident doctors return to work in Rajasthan | राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान सरकार द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर बृहस्पतिवार को काम पर लौट आए।

ये डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार रात से हड़ताल पर थे। उनकी प्रमुख मांगों में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के काम से उन्हें अलग करना शामिल है।

चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया और रेजिडेंट डॉक्टर के प्रतिनिधियों की बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें लिखित आश्वासन दिया गया।

‘जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स’ के अध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने कहा, ‘‘कल हुई बैठक फलदायी रही और हमने हड़ताल वापस ले ली है। सभी रेजीडेंट डॉक्टर बृहस्पतिवार सुबह काम पर लौट आए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Resident doctors return to work in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे