लाइव न्यूज़ :

गुजरात के रेजीडेंट डॉक्टरों ने ‘काला दिवस’ मनाया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:03 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अगस्त गुजरात के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को काले कपड़े पहनकर ‘‘काला दिवस’’ मनाया।

राज्य सरकार ने उनकी हड़ताल को ‘‘अवैध’’ करार दिया है जबकि दो कॉलेजों ने अपने रेजीडेंट डॉक्टरों को छात्रावास परिसर खाली करने का आदेश दिया जिसके बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि जामनगर और वडोदरा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रशासन ने हड़ताल जारी रखने पर रेजीडेंट डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास खाली करने को कहा है।

राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के कम से कम दो हजार रेजीडेंट डॉक्टर बॉन्ड सेवा अवधि और सातवें वेतन आयोग के मुद्दे पर गत बुधवार से हड़ताल पर हैं।

हड़ताल में शामिल एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘हम वहीं कोरोना योद्धा हैं जिन्होंने अपने खाने-पीने की चिंता छोड़कर ड्यूटी की। हमनें सुनिश्चित किया कि कोविड-19 मरीजों का ठीक से इलाज हो। इसी सरकार ने हम लोगों को कोरोना योद्धा बताकर पुष्प वर्षा की थी और अब हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही है।’’

गुजरात में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने होते हैं जिसके मुताबिक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद एक साल की सेवा ग्रामीण इलाकों में देनी होती है और नियम तोड़ने पर 40 लाख रुपये भरने होते हैं।

बडौदा मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ.तनुजा जावडेकर ने कहा कि रेजीडेंट डॉक्टरों को छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया गया है लेकिन अधिकारी अब भी उन्हें हड़ताल खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सरकार से आदेश मिला है कि हड़ताल में शामिल प्रशिक्षु (इंटर्न) और रेजीडेंट डॉक्टरों से छात्रावास खाली कराया जाए। उन्हें नोटिस दिया गया है। हम उन्हें ड्यूटी पर लौटने के लिए भी मनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इसी प्रकार, जामनगर स्थित श्री एमपी शाह मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी हड़ताल पर गए रेजीडेंट डॉक्टरों को छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को ‘गैर कानूनी’ करार देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर वे काम नहीं लौटे तो उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो