लाइव न्यूज़ :

RBI MPC: आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानें प्रमुख बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 12:15 IST

RBI MPC: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान को पहले के अनुमानित 7.2 प्रतिशत से संशोधित कर 6.6 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद दूसरी तिमाही में एक आश्चर्यजनक झटका लगा जब सकल घरेलू उत्पाद 5.4 प्रतिशत पर आ गया।

Open in App

RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की। आरबीआई ने लगातार ग्यारहवीं बैठक में बेंचमार्क रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा तथा विकास की गति में मंदी और खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक नीति रुख को 'तटस्थ' बनाए रखा। 

इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: 

* प्रमुख ब्याज दर (रेपो) 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। 

* आरबीआई ने मौद्रिक नीति रुख को ‘तटस्थ’ पर बनाये रखा है। 

* नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को 4.5 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत किया गया। इससे बैंकों में 1.16 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होगी। 

* आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत किया । 

* वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मुद्रास्फीति अनुमान 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत किया गया। 

* कृषि क्षेत्र के लिए गारंटी मुक्त ऋण को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये प्रति कर्जदार किया गया। 

* एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई। 

* लघु वित्त बैंकों को यूपीआई के जरिये पूर्व-स्वीकृत कर्ज सुविधा की अनुमति दी गई है। 

* आरबीआई आम जनता तक सूचना के व्यापक प्रसार के लिए ‘पॉडकास्ट’ शुरू करेगा। 

* आरबीआई वित्तीय क्षेत्र में कृत्रिम मेधा (एआई) के जिम्मेदार, नैतिक इस्तेमाल के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को लेकर एक विशेषज्ञ समिति गठित करेगा। 

* मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक अगले साल पांच-सात फरवरी को होगी। 

टॅग्स :Reserve Bank of Indiaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासShaktikanta Das
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप