लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पेशेवर पाठ्यक्रमों में सरकारी स्कूलों के छात्रों को वरीयता के आधार पर आरक्षण

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:29 IST

Open in App

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों के स्कूली छात्रों के लिये इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा, कानून और अन्य पेशेवर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ''वरीयता आधार'' पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा विधानसभा में पेश किया गया आरक्षण विधेयक उन छात्रों पर लागू होता है, जिन्होंने राज्य के स्कूलों में छठी से 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। यह प्रावधान दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी के मुरुगसेन के नेतृत्व वाले आयोग की सिफारिश पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूल के छात्रों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश में वरीयता के आधार पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को पेश करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल के छात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने में असमर्थ हैं, क्योंकि वे सामाजिक-आर्थिक असमानता के कारण निजी स्कूलों के अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, राज्य के सरकारी स्कूलों के कम छात्रों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिला है। 2020-21 के दौरान, अन्ना विश्वविद्यालय में केवल 0.83 प्रतिशत, सरकारी संस्थानों में 6.31 प्रतिशत, सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में 0.44 प्रतिशत जबकि पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम में 3 प्रतिशत को छात्रों को प्रवेश मिला।” उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन में केवल 3.7 प्रतिशत, कृषि में 4.89 प्रतिशत और तिरुचिरापल्ली में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 1 प्रतिशत से भी कम सरकारी स्कूल के छात्रों को प्रवेश मिला है। विपक्षी अन्नाद्रमुक ने सरकारी स्कूल अधिनियम, 2021 के तहत छात्रों को वरीयता आधार पर तमिलनाडु स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?