सरकारी प्रेसवार्ताओं के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषिये उपलब्ध कराने का अनुरोध

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:39 IST2021-11-21T21:39:29+5:302021-11-21T21:39:29+5:30

Request to provide sign language interpreters during official press conferences | सरकारी प्रेसवार्ताओं के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषिये उपलब्ध कराने का अनुरोध

सरकारी प्रेसवार्ताओं के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषिये उपलब्ध कराने का अनुरोध

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य द्वारा आयोजित आधिकारिक प्रेसवार्ताओं के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषिये उपलब्ध कराने के संबंध में केंद्र और राज्यों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

वकील एम कर्पागम द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि दिव्यांग लोगों को भी सूचना एवं संचार का समान अधिकार है।

कर्पागम ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम,2016 के तहत प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्य सरकारों के मंत्रियों द्वारा आयोजित सभी आधिकारिक प्रेसवार्ताओं में एक सांकेतिक भाषा दुभाषिया रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Request to provide sign language interpreters during official press conferences

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे