लाइव न्यूज़ :

न्यायालय में याचिका दाखिल कर आदर्श पुलिस विधेयक बनाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:20 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर एक ‘आदर्श पुलिस विधेयक’ बनाने का अनुरोध किया गया है ताकि पुलिस प्रणाली को ‘पारदर्शी, स्वतंत्र, जवाबदेह एवं जन हितैषी’ बनाया जा सके। अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने याचिका दाखिल कर अनुरोध किया कि केंद्र को एक ‘न्यायिक आयोग’ या एक विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश दिया जाए जो विकसित देशों, खासतौर पर अमेरिका, सिंगापुर और फ्रांस के पुलिस कानूनों का अध्ययन करे और ‘आदर्श पुलिस विधेयक’ का मसौदा तैयार करे। जनहित याचिका पर आने वाले दिनों में सुनवाई हो सकती है। इसमें अदालत से यह अनुरोध भी किया गया है कि भारत के विधि आयोग को विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए उक्त देशों के पुलिस कानूनों का अध्ययन करने का निर्देश दिया जाए, जिससे पुलिस प्रणाली को ‘सक्षम, प्रभावी, पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह तथा तकनीक से युक्त’ बनाया जा सके। वकील अश्विनी कुमार दुबे द्वारा दाखिल याचिका में कहा, ‘‘1990 में कश्मीर में क्या हुआ था, बंगाल में 2021 में भी यही हुआ और वह भी दिनदहाड़े। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया क्योंकि हमारे पास शासकों की पुलिस है, जनता की पुलिस नहीं।’’ याचिकाकर्ता ने कहा कि ‘औपनिवेशिक पुलिस अधिनियम 1861’ प्रभावहीन, पुराना हो गया है और यह कानून व्यवस्था, स्वतंत्रता एवं सम्मान से जीवन जीने के अधिकारों को कायम रखने में विफल रहा है। इसमें आरोप लगाया गया कि कई बार पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों या सांसदों की सहमति के बिना प्राथमिकी दर्ज नहीं करती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?