लाइव न्यूज़ :

शहीद मंगल पांडे के जन्म स्थान और जन्म तिथि संबंधी विवाद में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:42 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 19 जुलाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे के परिजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने इस महान पूर्वज के जन्म स्थान और जन्मतिथि को लेकर जारी विवाद को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

मंगल पांडे का प्रपौत्र होने का दावा करने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रघुनाथ पांडे ने सोमवार को बलिया जिले के पैतृक गांव नगवा में संवाददाताओं से कहा कि देश के लिए यह अत्यंत दुखद स्थिति है कि आजादी मिलने के तकरीबन 74 साल बाद भी मंगल पांडे के जन्मतिथि व जन्म स्थान की सही जानकारी आम लोगों को नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि मंगल पांडे का जन्म बलिया जिले के नगवा गांव में हुआ था, लेकिन उन्हें फैजाबाद का बताकर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जा रही है।

रघुनाथ पांडे ने दावा किया, "मंगल पांडे जी की वास्तविक जन्म तिथि 30 जनवरी 1831 है। मगर विकिपीडिया पर दी गयी गलत जानकारी के कारण आम लोग 19 जुलाई को जन्मदिन मना रहे हैं। मेरठ में आठ अप्रैल 1857 को मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। दस्तावेजों में स्पष्ट अंकित है कि फांसी के समय मंगल पांडे की उम्र 26 साल दो माह और आठ दिन है। ऐसे में स्पष्ट है कि उनकी जन्म तिथि 30 जनवरी 1831 ही है। अंग्रेजी गजेटियर में भी यही उल्लेख है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि वे शहीद मंगल पांडे के जन्मस्थल और जन्म तिथि को लेकर चल रहे विवाद को समाप्त करके सही जानकारी दुनिया के सामने रखने के लिए हस्तक्षेप करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां