लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फर्जी टीआरपी मामले में कार्रवाई, डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:50 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ मामले में अपराधा शाखा के अपराध आसूचना प्रकोष्ठ (सीआईयू) द्वारा अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सीआईयू ने सिंह से कई दौर की पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?