लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस 2023: कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी अयोध्या के दीपोत्सव की झलक, दिए सियासी संकेत

By शिवेंद्र राय | Updated: January 26, 2023 14:16 IST

उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम इस बार अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर आधारित झांकी को एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की झांकी रही चर्चा का केंद्रअयोध्या का भव्य दीपोत्सव था झांकी का थीमयह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर यूपी की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए निकली राज्य की झांकी ने इस बार सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। उत्तर प्रदेश की झांकी का थीम इस बार अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। यूपी की झांकी में इस बार भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव के साथ-साथ स्वागत के लिए खड़ी अयोध्या की जनता भी दिखी। महर्षि वशिष्ठ को भी झांकी में देखा गया।

पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही। साल 2021 में राम मंदिर और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस बार फिर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर आधारित झांकी को एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 2024 में इसके पूरे होने की भी उम्मीद है। 14 जनवरी 2024 से रामलला की प्रतिमा का पूजन नए बने राम जन्मभूमि मंदिर में होना शुरू हो जाएगा। कर्तव्य पथ पर जब उत्तर प्रदेश की झांकी निकली तब हर कोई मंत्रमुग्ध होकर इसे देखता रहा और पूरा कर्तव्य पथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कैसी रही बाकी राज्यों की झांकी

गणतंत्र दिवस पर इस बार उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड रखी गई। झांकी में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंघा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया। जम्मू-कश्मीर की झांकी में इस बार राज्य की पर्यटन क्षमता और क्षमताओं को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस पर पर पहली बार नारकोटिक्स कट्रोल ब्यूरो की झांकी को भी प्रदर्शित किया गया। ड्रग्स के खिलाफ भारतवर्ष के सशक्त संकल्प को प्रदर्शित करते हुए झांकी का थीम शा मुक्त भारत रहा।

हरियाणा की झांकी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के थीम पर आधारित थी। इसमें चार अश्वों द्वारा खींचे जाने वाले रथ का एक विशाल मॉडल इसका मुख्य आकर्षण रहा। वहीं पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा को दर्शाया गया और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में इसके शामिल होने का जश्न मनाया गया।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसउत्तर प्रदेशअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी