लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2024: सभी लाइनों पर सुबह 4:00 बजे सेवा, दिल्ली मेट्रो ने जारी किया शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2024 17:11 IST

Republic Day 2024: दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड देखने कर्तव्य पथ जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अपनी सेवाएं सभी मार्ग पर तड़के चार बजे से ही शुरू कर देगी। दिल्ली मेट्रो परिवहन निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली मेट्रो ने गाइडलाइन जारी कर दी। ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro)  ने गाइडलाइन जारी कर दी। दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को सुबह 4 बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है। जनता को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कर्तव्य पथ तक आसानी से पहुंच मिल सके। सुबह 4 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेनें चलेंगी। उसके बाद नियमित शेड्यूल फिर से शुरू होगा। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट वाले लोगों को सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रस्तुत करने पर कूपन प्राप्त होंगे। ये कूपन केवल केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर निकास की अनुमति देंगे, इन दोनों स्टेशनों के लिए राउंड-ट्रिप पास के रूप में भी काम करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी और इसके बाद पूरे दिन सामान्य सेवा रहेगी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने पर कूपन जारी किए जाएंगे जो कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए केवल केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए मान्य होंगे।’’

बयान में कहा गया कि यही कूपन इन दोनों स्टेशन के रास्ते वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे। अधिकारियों ने आगे कहा कि जिन यात्रियों को निमंत्रण कार्ड पर 1 से 9 और वी1 और वी2 संख्या के इन्क्लोजर में सीट चिह्नित की गई है उन्हें उद्योग भवन स्टेशन पर उतरना चाहिए।

डीएमआरसी ने कहा, ‘‘ इसी प्रकार, 10 से 24 और वीएन इन्क्लोजर में चिह्नित (निमंत्रण कार्ड के साथ) सीट के लिए लोगों को केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाती है। यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए ट्रेन के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी ताकि वे अपने इनक्लोजर तक आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशन पर उतरें।’’

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय इन विशेष कार्यक्रम कूपन से जुड़ी लागत के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को प्रतिपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि सेवाएं सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोगणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?