संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए ट्विटर के प्रतिनिधि, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर चर्चा

By भाषा | Published: December 4, 2019 05:37 PM2019-12-04T17:37:09+5:302019-12-04T18:06:59+5:30

इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद हीना गावित कर रही हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरुवार को उपस्थित होने के लिये कहा है। 

Representatives of Twitter appeared before parliamentary committee, discussion on cyber security and women safety | संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए ट्विटर के प्रतिनिधि, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर चर्चा

समिति के समक्ष उपस्थित हुए जो साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के विषय पर विचार कर रही है।

Highlights ट्विटर इंडिया के प्रतिनिध महिला सशक्तिकरण पर संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति देंगे।समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरुवार को उपस्थित होने के लिये कहा है। 

ट्विटर इंडिया के शीर्ष अधिकारी बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए और उसे साइबर जगत में महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए की गयी कार्रवाई से अवगत कराया।

ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने समिति के सदस्यों को महिलाओं की साइबर सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी में नये बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की प्रणाली की जानकारी दी।

समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरुवार को उपस्थित होने के लिये कहा है।

Web Title: Representatives of Twitter appeared before parliamentary committee, discussion on cyber security and women safety

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे