लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने किया साफ, सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें झूठी

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2020 20:09 IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कई वरिष्ठ नेताओं की ओर लिखे गए पत्र के बाद नेतृत्व के मुद्दे पर तेज हुई बहस के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के कई सदस्य सोमवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग रखने की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार (24 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC) की बैठक होने वाली है। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। CWC की बैठक में सोमवार को कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में वापसी की रणनीति पर जोर देने की संभावना है। कई मीडियो के सूत्रों ने दावा किया था कि CWC की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें झूठी हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने साफ किया है कि फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने वाली हैं। सूत्रों के द्वारा कई मीडिया संस्थान ने यह दावा किया था कि सोनिया गांधी सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं।   रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस खबर का खंडन किया है। 

कल होने वाली CWC की बैठक में राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की उठ सकती है मांग

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सोमवार (24 अगस्त) को होने वाली बैठक से पहले पार्टी के अंदर विभिन्न स्वर उभरने लगे हैं। जहां वर्तमान सांसदों और पूर्व मंत्रियों के एक खेमे ने सामूहिक नेतृत्व की मांग की है, वहीं एक दूसरे खेमे ने राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में वापसी की पुरजोर वकालत की है। कुछ पूर्व मंत्रियों समेत दो दर्जन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से संगठन में बड़े बदलाव की मांग करते हुए पत्र लिखा है, वहीं, राहुल के करीबी कुछ नेताओं ने सीडब्ल्यूसी को पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी वापसी के लिए पत्र लिखा है।

कांग्रेस पार्टी के सांसद मणिकम टैगोर ने सीडब्ल्यूसी के 2019 के निर्णय का हवाला देते हुए कहा, गांधी बलिदान के प्रतीक हैं। कांग्रेस सीडब्ल्यूसी का निर्णय बहुमत का फैसला था, जो एआईसीसी के 1100, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 8800 सदस्यों, पांच करोड़ कार्यकर्ताओं और 12 करोड़ समर्थकों की इच्छा का परिचायक था और ये लोग राहुल गांधी को अपने नेता के रूप में चाहते हैं।

तेलंगाना के पूर्व सांसद और पार्टी के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी सचिव चल्ला वामसी चंद रेड्डी ने भी राहुल गांधी को ‘अब और बिना किसी देरी के’ कांग्रेस अध्यक्ष बनाने जाने की मांग की है।

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालासोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह