लाइव न्यूज़ :

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 22:56 IST

शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने बताया कि 70 वर्षीय मुनव्वर राणा को पित्ताशय की पथरी निकालने के लिए सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी सुमैया राणा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद यहां अपोलो अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है70 वर्षीय मुनव्वर राणा की पित्ताशय की पथरी निकालने के लिए हुई सर्जरी के बाद बिगड़ी तबियतजानेमाने शायर गले के कैंसर से भी पीड़ित है और उनका डायलिसिस चल रहा था

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। गुरुवार को उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उनकी बेटी सुमैया राणा ने बताया कि 70 वर्षीय मुनव्वर राणा को पित्ताशय की पथरी निकालने के लिए सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानेमाने शायर गले के कैंसर से भी पीड़ित है और उनका डायलिसिस चल रहा था। सुमैया राणा ने कहा कि उनके पिता का पिछले मंगलवार को अस्पताल में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था। जब उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल लाया गया तो पता चला कि उनका गॉलब्लैडर स्टोन की वजह से डैमेज हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका ऑपरेशन किया गया था लेकिन तब से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।

रायबरेली जिले के मूल निवासी राणा को 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुनव्वर राणा, 'मुशायरा' हलकों में एक प्रमुख नाम है। वे भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित कवियों में से एक हैं, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कविताओं में से एक 'माँ' है जिसमें उन्होंने 'गजल' की शैली का उपयोग एक माँ के गुणों का गुणगान करने के लिए किया है।

टॅग्स :मुनव्वर राणासाहित्य अकादमी पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतब्लॉग: साहित्य में निरंतर प्रयोग करते रहे अज्ञेय

भारतSahitya Akademi Award 2023: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति बाल साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित

भारतमशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट, हालत गंभीर

भारतमशहूर उर्दू शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी; लखनऊ में अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर