लाइव न्यूज़ :

Ravish Tiwari Passes Away: जानेमाने पत्रकार रवीश तिवारी का हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक, गुरुग्राम में आज शाम 3.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

By आजाद खान | Updated: February 19, 2022 12:43 IST

Ravish Tiwari: पत्रकार रवीश तिवारी ने अपनी पढ़ाई नवोदय विद्यालय से की है। उन्होंने आईआईटी मुंबई और ऑक्सफोर्ड से भी अपनी शिक्षा प्राप्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देजानेमाने पत्रकार रवीश तिवारी का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

Ravish Tiwari Passes Away:  वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख रवीश तिवारी का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रवीश तिवारी ‘गहरी समझ वाले’ और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नियति ने रवीश तिवारी को बहुत जल्दी ही हमसे छीन लिया। मीडिया जगत में उनके निधन से एक शानदार करियर और प्रतिभा का अंत हो गया। मुझे उनकी रिपोर्ट पढ़ने में आनंद आता था और मैं समय-समय पर उनसे बात भी करता था। वह गहरी समझ रखने वाले और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने रवीश तिवारी के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘गहरी समझ रखने वाले पत्रकार, एक अच्छे इंसान और मेरे प्यारे दोस्त रवीश तिवारी ने शुक्रवार रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम के सेक्टर- 20 में आज शाम 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। ओम शांति शांति शांति।’’

आईआईटी मुंबई और ऑक्सफोर्ड से ली है शिक्षा

देश के जानेमाने पत्रकार रवीश तिवारी (Ravish Tiwari) की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई है। उन्होंने आईआईटी मुंबई और ऑक्सफोर्ड से भी अपनी शिक्षा ली है। उन्हें विद्वानों और उद्देश्य पत्रकारों में देखा जाता है। उनके इस अचानक मृत्यु से कई लोगों को सदमा लगा है। देश के बड़े-बड़े नेताओं ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर रवीश तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि रवीश तिवारी के निधन पर उन्हें बहुत दुख है और वे उनके परिवार, दोस्तों और न्यूज़ रूम के सहयोगियों के प्रति उन्होंने अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है। 

अमित शाह ने भी जताया शोक

वही रवीश तिवारी के निधन पर अमित शाह ने भी शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा, रवीश तिवारी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक युवा, उज्ज्वल और पेशेवर पत्रकार थे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शांति।"

देश ने कुछ दिन पहले ही एक और वरिष्ठ पत्रकार को खोया है

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक और वरिष्ठ पत्रकार को देश ने खोया है। वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में थे और हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। वे लखनऊ की बटलर पैलेस कॉलोनी में रहते थे। उनकी मृत्यु के बाद आज रवीश तिवारी का निधन हो गया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :भारतIITमोदीअमित शाहअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?