लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात बांग्ला लेखिका एनाक्षी चटर्जी का निधन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:58 IST

Open in App

कोलकाता 26 मई प्रख्यात बांग्ला लेखिका एवं अनुवादक एनाक्षी चटर्जी का मंगलवार को कोरोना वायरस से जुड़ी जटिलताओं के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। वह 86 वर्ष की थीं।

एनाक्षी का बांग्ला और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं पर समान अधिकार था। उन्होंने हास्य, लोकप्रिय विज्ञान, कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में रचनाएं लिखी। विज्ञान विषय पर ही अकेले उनकी 40 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित भी हुईं।

उन्हें बाल साहित्य बेहद प्रिय था। इसके लिए उन्हें विद्यासागर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

एनाक्षी ने परमाणु वैज्ञानिक शांतिमय चटर्जी से विवाह किया था, जिसके बाद वह कोलकाता में ही रहने लगीं।

एनाक्षी का जन्म 1934 में पटना में वकीलों के एक परिवार में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज के दिनों से ही वह अकादमिक के अलावा खेल के क्षेत्र में भी विशेष रूचि लिया करतीं थीं।

एनाक्षी को उनकी पुस्तक परमाणु जिज्ञासा के लिए रबीन्द्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुस्तक उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर लिखी थी। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कालीदास नाग मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लेखिका होने के साथ ही एनाक्षी एक उच्च कोटि की अनुवादक भी थीं। उन्होंने बंगाली और अंग्रेजी में लिखी गयी कई पुस्तकों का अनुवाद भी किया। एनाक्षी ने विक्रम सेठ के प्रसिद्ध उपन्यास ए स्यूटेबल ब्वाय का भी अनुवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते