जमीन खरीद विवाद में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को राहत

By भाषा | Published: March 18, 2021 06:45 PM2021-03-18T18:45:42+5:302021-03-18T18:45:42+5:30

Relief to Anamika Gautam, wife of MP Nishikant Dubey in land purchase dispute | जमीन खरीद विवाद में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को राहत

जमीन खरीद विवाद में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को राहत

रांची, 18 मार्च झारखंड उच्च न्यायालय ने गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ जमीन खरीद मामले में दर्ज दो प्राथमिकियों को निरस्त कर दिया है।

इस मामले में बहस पूरी होने के बाद चार फरवरी को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने फैसला सुनाते हुए गौतम और उनकी कंपनी ‘ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिटेड’ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया।

सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी गौतम ने अपनी कंपनी ‘ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्राईवेट लिमिडेट’ के नाम पर देवघर के एलोकेसी धाम में जमीन खरीदी थी।

इसके बाद देवघर के रहने वाले विष्णुकांत झा ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि सांसद की पत्नी ने कागजात में हेराफेरी कर जमीन की खरीदारी की है और जमीन की कीमत कम लगाने की वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है।

पिछली सुनवाई के दौरान गौतम की ओर से अदालत को बताया गया था कि जमीन से जुड़ा मामला आपराधिक नहीं, बल्कि दीवानी विवाद से संबंधित है और उनकी ओर से किसी प्रकार से दस्तावेजों में हेराफेरी नहीं की गई है।

उनकी ओर से यह भी बताया गया था कि प्राथमिकी में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, इसलिए प्राथमिकी को रद्द किया जाए।

राज्य सरकार की ओर से इसका विरोध करते हुए कहा गया कि दस्तावेजों की हेराफेरी की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Relief to Anamika Gautam, wife of MP Nishikant Dubey in land purchase dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे