लाइव न्यूज़ :

Tomatoes Price: टमाटर की कीमतों में राहत! सरकार 20 अगस्त से 40 रुपए प्रति किलो में बेचेगी टमाटर

By आजाद खान | Updated: August 19, 2023 08:59 IST

बता दें कि सरकार ने अब तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) में कम रेट पर टमाटर बेचे है।

Open in App
ठळक मुद्देकल से टमाटर की कीमतों और भी कम होने वाली है।सरकार अब 40 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेचने वाली है। ये टमाटर सरकारी एजेंसियां एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा बेची जाएगी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड को कल यानी 20 अगस्त से टमाटर को 40 रुपए प्रति किलोग्राम के दर से बेचने को कहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों एजेंसियां पिछले कई दिनों से देश के कई मंडियों से टमाटर को खरीद रहे है और अब अच्छा खासा स्टॉक भी जमा हो गया है। 

बता दें कि पिछले कई महीनों से टमाटर के दाम आसमाम छू रहे थे और कीमतें 200 रुपए प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा हो गई थी। लेकिन सरकार के पहल के बाद इसके रेट में कमी आई है और यह अब 40 रुपए प्रति किलोग्राम के दर से बिकने जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, थोक और खुदरा बाजारों में रसोई के मुख्य खाद्य पदार्थों की गिरती कीमत के बीच केंद्र सरकार ने सहकारी समितियां एनसीसीएफ और एनएएफईडी को 20 अगस्त से 40 रुपए प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना को कहा है। 

इससे पहले पिछले महीने से मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नेफेड) बढ़ते टमाटर के रेट को देखते हुए इसे रियायती दर पर बेचना शुरू किया था। ऐसे में इन दोनों एजेंसियों द्वारा शुरुआत में 90 रुपए प्रति किलोग्राम के सब्सिडी दर पर टमाटर बेचे गए थे जिसे अब 40 रुपए पर बेचने की योजना है। 

सरकार ने इन मंडियों से खरीदे है टमाटर

मामले में बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि "अंतिम बार खुदरा मूल्य में संशोधन 15 अगस्त को 50/- रुपए प्रति किलोग्राम किया गया था, जो अब 20 अगस्त से और कम होकर 40 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।" ऐसे में अब तक इन दोनों एजेंसियों द्वारा 15 लाख किलोग्राम से भी अधिक टमाटर खरीदे गए है जो देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे हैं।

सरकार जिन प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं यह टमाटर बेच रही है उन में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं। बता दें कि एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा जो भी टमाटर जमा किए जा रहे है वह आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से खरीदे जा रहे है।  

टॅग्स :भारतआंध्र प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो