लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी में माता पिता खोने वाले बच्चों को राहत, सीएम योगी देंगे 4000 रुपये प्रति माह, जानें सबकुछ

By वैशाली कुमारी | Updated: June 18, 2021 15:54 IST

यूपी सीएम ने COVID-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए 4,000 रुपये की पेंशन की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 1,675,684 रिकवरी केस और 22,030 मौतों के साथ 6,019 सक्रिय मामले हैं।माता-पिता या कानूनी अभिभावकों को महामारी मे खो दिया है।राज्य सरकार उन बच्चों और युवा वयस्कों की मदद करने के लिए कई योजनाएं भी लेकर आई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 4,000 रुपये की मासिक पेंशन की घोषणा की है।

COVID-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 साल की उम्र तक हर महीने 4,000 रुपये देगी। 

गोरखपुर में ऐसे बच्चों के आंकड़े देते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर में छह बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता में से एक को COVID-19 और अन्य को पहले किसी बीमारी के कारण खो दिया था। कम से कम 174 बच्चों ने परिवार के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है।

राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत ऐसे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जो बच्चे 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और वर्तमान में तकनीकी पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा के लिए नॉमिनेटेड हैं, उन्हें राज्य सरकार मुफ्त शिक्षा के साथ एक टैबलेट देगी।

जिन्होंने अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों को महामारी मे खो दिया है। राज्य सरकार उन बच्चों और युवा वयस्कों की मदद करने के लिए कई योजनाएं भी लेकर आई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 1,675,684 रिकवरी केस और 22,030 मौतों के साथ 6,019 सक्रिय मामले हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?