लाइव न्यूज़ :

“छठ पूजा" के अवसर पर ‘माई स्टाम्प’ का विमोचन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:22 IST

Open in App

पटना, 19 नवंबर केन्द्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने “छठ पूजा" के अवसर पर बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए “माई स्टाम्प" का विमोचन किया।

मुख्य डाक महाध्यक्ष (बिहार परिमंडल) अनिल कुमार ने बताया कि

प्रसाद ने महान लोक पर्व “छठ पूजा" के अवसर पर बृहस्पतिवार को नई दिल्‍ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए “माई स्टाम्प" का विमोचन किया।

उन्होंने बताया कि “माई स्टाम्प" किसी विशेष व्यक्ति अथवा विशिष्ट महत्व वाले अवसरों, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासतों आदि के प्रसंग में उनके महत्व को दर्शाते हुए यादगार बनाने के लिए एवं उनसे जुड़ी विशिष्ट बातों के माध्यम से जन-मानस को संदेश देने के लिए भारतीय डाक विभाग की एक अनोखी पहल है।

अनिल ने कहा कि इसके महत्व का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार परिमंडल में “छठ पूजा" के माई स्टाम्प का विमोचन इस प्रकार का मात्र दूसरा विमोचन है। इसके पहले “बोधगया" की विशिष्टता को प्रदर्शित करने वाले माई स्टाम्प का विमोचन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि "माई स्टाम्प" लोगों को अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों जैसे बच्चे का जन्मोत्सव, विवाहोत्सव तथा उनके जीवन का अभिन्‍न अंग बन चुके ऐसे अन्य आनंददायक अवसरों को यादगार बनाने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। इन डाक टिकटों को उपहारस्वरुप देने के साथ-साथ डाक शुल्क के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

अनिल ने कहा कि माई स्टाम्प योजना का उद्देश्य ग्राहकों को निजी

पसंद के अनुसार डाक टिकट बनवाने का अवसर प्रदान करना है, जिस पर वे अपनी अथवा अपने प्रियजनों के फोटो अथवा हैरीटेज भवन, उनके प्रतीक चिन्ह आदि के फोटो का अंकन करा सकते हैं। इसके लिए कोई व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सकता है और महज 300 रुपए शुल्क पर अपने सपने को साकार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर बिहार डाक परिमंडल द्वारा निकाले गये एक विशेष आवरण जिसका विमोचन बांकीपुर एवं दीघा के विधायक नीतिन नवीन एवं संजीव कुमार चौरसिया ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?